लघु उद्योग भारती का मनाया स्थापना दिवस,
चौमूं। लघु उद्योग भारती इकाई चौमूं के द्वारा मंगलवार को मीटिंग का आयोजन लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष हंसराज जांगिड़ और सचिव आलोक जांगिड़ की अध्यक्षता में राधा स्वामी बाग स्थित भादरिया एग्रो पर किया गया। सचिव आलोक जांगिड़ ने बताया कि
मीटिंग में निर्णय लिया गया, कि हर महीने इकाई की मीटिंग की जाएगी। साथ ही चौमूं में एग्रीकल्चर व्यापार मंडल की स्थापना भी जल्द की जा सकती है। इस अवसर पर चोथमल कुमावत, पूरणमल जांगिड़, मूलचंद जांगिड़, दिनेश राजोतिया ,कमलेश राजोतिया,सीताराम जांगिड़, नरेश जांगिड़, श्रवण जांगिड़, पप्पू यादव आदि उपस्थित थे।