संत रविदास की जयंती मनाई
सरवाड़. कस्बे में रविवार को रेगरान समाज की ओर से बाबा रामेदव मंदिर में संत रविदास की जयंती समारोह पूर्वक मनाई। कार्यक्रम में लोगो ने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प माला चढाई ओर उनके जीवन पर स्मरण किया। कार्यक्रम में रामदीन रेगर ने संत रविदास महाराज के जीवन प्रकाश डालते हुए बताया कि रविदासजी को बचपन से ही आलौकिक शक्तियां प्राप्त थी। लालाराम रेगर ने बताया कि संत रविदास ने अपना ज्यादातर जीवन लोगो की भलाई करने में बिताया था। उन्होने लोगो से भलाई के मार्ग पर चलने की अपील की। छगरलाल रेगर ने समाज के युवाओ को आलस्य छोडकर काम के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष रामदीन रेगर, सचिव दयाल राम रेगर, पूर्व पार्षद लालाराम कोमल, अंबेडकर मंडल अध्यक्ष छगनलाल रेगर, राधेश्याम रेगर, यादराम रेगर, फूलचंद रेगर,गोपाल रेगर, बाबू लाल रेगर, कैलाश रेगर, रामलाल रेगर, रामस्वरूप प्रजापति सहित प्रमुख लोग मोजूद रहे। दिव्यांग सेवा समिति सरवाड़ द्वारा संत रविदास की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में दिव्यांग सेवा समिति के अध्यक्ष उगमा लाल रेगर, महेंद्र कुमार बैरवा, फूलचंद रेगर, लालाराम कुमावत, प्रधान कुमावत, सुरेश चंद, मोती लाल, गणपत लाल, मुकेश कुमार ली, मनीष कुमार, रामधन, सुमित बैरवा, सोजीराम ड़, गिरधारी लाल, पहलाद आदि मौजूद रहे।