उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ की केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक
बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ, बीकानेर मंडल द्वारा शनिवार को रेलवे क्लब, बीकानेर में केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक रखी गयी। बैठक में रविवार को आयोजित होने वाले अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही संगठन को कैसे मजबूत किया जाए उस पर विस्तृत बातें रखी गयीं। उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल मंत्री विनय कुमार झा ने बताया कि अशोक कुमार शुक्ला रेलवे अखिल भारतीय मंत्री , भारतीय मजदूर संघ एवं रेलवे बोर्ड के परामर्शदात्री सदस्य, अवधेश कुमार मिश्रा, अजय कुमार त्रिपाठी, हरिमोहन शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, हनुमान प्रसाद राव, शत्रुघन गुप्ता, बी एल गंगवाल, सुनील शादी, विनय कुमार झा, मुकेश शर्मा, महेंद्र सिंह चौहान, के के शर्मा, अमर सिंह सियाग, शैलेन्द्र सिंह सहित अनेक मौजूद थे।
रविवार को होगा उत्तर-पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन
भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेल मजदूर संघ से सम्बद्ध उत्तर-पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन 21 मई, रविवार को रेलवे क्लब में प्रात: 10 बजे आयोजित किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार शादी व मंत्री विनय कुमार झा ने संयुक्त रुप से बताया कि अधिवेशन की मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित होंगी वहीं विशिष्ट अतिथि भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री अशोक कुमार शुक्ला, संघ के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा, विभाग संघचालक, बीकानेर टेकचंद बरडिय़ा, कार्यसमिति सदस्य भारतीय रेल मजदूर संघ अरविंद सिंह होंगे। अधिवेशन की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने, निजीकरण/निगमीकरण पर रोक लगाने, सभी संवर्ग में खाली पदों को भरने, पी.एल.बी. बोनस का भुगतान न्यूनतम वेतन 18 हजार पर करने, कर्मचारियों के कार्य के घंटे आठ घण्टे करने, रात्रि ड्यूटी भत्ता का भुगतान सभी कर्मचारियों को बिना किसी सीलिंग के करने, 1-11-2013 से लागू रिस्ट्रक्चरिंग का लाभ सभी संवर्ग के कर्मचारियों को देने, स्टेशनों पर ब्रोकन ड्यूटी की प्रथा को बंद करने, एलडीसी स्कीम सभी कोटियों के लिए लागू करना शामिल है। संघ के अवधेश कुमार मिश्रा, जगदीश कुमार शर्मा, अजय कुमार त्रिपाठी ने सहित समस्त जोनल, मंडल एवं शाखा पदाधिकारियों ने अधिवेशन में शामिल होने का आह्वान किया है।