बाल विवाह एवं बालश्रम रोकथाम की शपथ दिलाई
रतनगढ़ । राजस्थान महिला कल्याण मंडल एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन और से चलाए जा रहे बाल विवाह एवं बाल श्रम रोकथाम अभियान के अंतर्गत संस्था के कार्यकर्ता कमल कुमार स्वामी ने गांव लोहा में हैंडबॉल ग्राउंड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मुख्य कोच सुमन पुनिया के सानिध्य खिलाड़ियों को बाल विवाह एंव बालश्रम रोकथाम की शपथ दिलाई व शपथ पत्र भरवाए। इस मौके पर युवती मंडल की उपाधक्ष प्रियंका राठौड़, नेशनल प्लेयर सुभाष ढाका, राजेश टाक, सुशीला जाट, रितु स्वामी , मनीषा, सावित्री सहित दर्जनों खिलाड़ी मौजूद थी।