Dark Mode
मदर्स डे पर बच्चो ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

मदर्स डे पर बच्चो ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

मदनगंज किशनगढ़। आचार्य श्री धर्मसागर पब्लिक स्कूल में मदर्स डे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। विद्यालय के चतर देवी पाटनी सभागृह में आयोजित कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियो की माताएं भी विशेष रूप से मौजूद रही।  कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष माणक चंद गंगवाल, मंत्री मिलाप चंद जैन, संस्था प्रधान ओमप्रकाश पायक और सोनू जैन और विशिष्ट अतिथि वर्षा जैन ने आचार्य श्री धर्मसागर जी महाराज और मां सरस्वती के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।

विद्यालय के बच्चो सहित माताओं के लिए चम्मच रेस,पेपर डांस, रेडी टू स्कूल और एक मिनट प्रतियोगिता सहित विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे विद्यार्थियो ने वेलकम सॉन्ग, मेरी मां और मेरी दुनिया आशियाना मेरा,एक बटा दो और दो बटा चार आदि गानों पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। छात्र केशव जैन और कवीश जैन ने अपनी मां नमिता जैन के साथ मां ओ मेरी मां मैं तेरा लाडला पैरोडी पर भव्य नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेस्ट मदर का खिताब पाने वाली प्रिया कंवर को संस्था अध्यक्ष माणक चंद गंगवाल, मंत्री मिलाप चंद जैन और संस्था प्रधान सोनू जैन ने क्राउन और बैच पहनाकर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। लोकेश जैन ने बताया की वर्ष भर में आयोजित विभिन्न गतिविधियां यथा विज्ञान प्रदर्शनी, कला प्रदर्शनी के साथ ही सभी कक्षाओ के टॉपर्स को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सोनू जैन ने धन्यवाद प्रेषित किया। 
 
कार्यक्रम का संचालन रजनी अजमेरा ने किया। कार्यक्रम में अंजली जैन, रेखा शर्मा, प्रियंका जैन, कुमकुम चाड, सीमा जैन, धनराज जैन, वन्दना नागिया, जयसिंह बारेठ, अर्पिता जैन, संगीता गंगवाल, रेणु कंवर, अनिता बोहरा आदि का विशेष सहयोग रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!