महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय के बच्चों ने देखी विधानसभा
जयपुर । महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम राजकीय विद्यालय रोजदा, पंचायत समिति जालसू के बालक बालिकाओं ने देखी विधानसभा। विद्यालय के बालक बालिकाओं ने विधान सभा की कार्यवाही व राजस्थान विधानसभा में बना राजनैतिक आंख्यान संग्रहालय भी देखा। बच्चों ने राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी से मुलाकात की। डॉ. जोशी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। डॉ. जोशी ने बच्चों से परिचय लिया उनके विद्यालय और शिक्षा के बारे में जानकारी ली।