Dark Mode
हिंदी बाल कवि सम्मेलन में बाल कवियों ने विद्यार्थियों को आनंदित किया

हिंदी बाल कवि सम्मेलन में बाल कवियों ने विद्यार्थियों को आनंदित किया

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपवास में शनिवार 18 नवंबर को भारती फाउण्डेशन समर्थित सत्य भारती क्वालिटी सपोर्ट कार्यक्रम ओर शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली अवकाश के दौरान विद्यार्थियों में साहित्यिक प्रतिभा के विकास ओर प्रोत्साहन के उद्देश्य से हिंदी बाल कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। भारती फाउण्डेशन टीम जमवारामगढ़ के प्रतिनिधि राजनारायण ने बताया कि हिंदी बाल कवि सम्मेलन में सत्य भारती क्वालिटी सपोर्ट समर्थित 12 विद्यालयों के 45 विद्यार्थियों ने भागीदारी की जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नोनपुरा की छात्रा सपना मीणा प्रथम, द्वितीय स्थान पर शौर्य प्रताप सिंह गुर्जर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धाऊपुरा और तृतीय स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूपवास की छात्रा अंजलि जांगिड़ तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार के लिए अंजली मीणा,पायल मीणा राउमावि नोनपुरा सहित कोमल मीणा, राउमावि लांगड़ियावास को चुना गया।
कार्यक्रम में सभी भागीदार विद्यार्थियों को ओर विजेता विद्यार्थियों को भारती फाउण्डेशन द्वारा प्रमाण पत्र ओर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राउमावि विद्यालय से शिक्षक राजेश शर्मा, अशोक कुमार मीणा,भारती फाउण्डेशन से ओम प्रकाश सरगरा तथा मुकेश कुमार सेन उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!