Dark Mode
चाकलेट फल और स्टेशनरी पाकर बच्चे बहुत खुश

चाकलेट फल और स्टेशनरी पाकर बच्चे बहुत खुश

सीकर सर्वसमाज की महिलाओं द्वारा बनाया गया समाजसेवी ग्रुप सनशाइन फेसेस की महिलाओं ने मिलकर नवलगढ़ रोड स्थित आशा का झरना मूक बधिर बच्चों के स्कूल में सभी बच्चो को फल, चाकलेट और स्टेशनरी का सामान वितरित किया। इस प्रोजेक्ट की चेयरपर्सन ललिता जांगिड़ ने बताया कि जो बड़ी बच्चियां है उनको अलग से सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए, साथ ही स्कूल टीचर्स को हिन्दी कहानियों की किताब भी दी गई, जिससे भविष्य में वो बच्चों को कहानी समझाकर उनका मानसिक विकास कर सके। चाकलेट फल और स्टेशनरी पाकर बच्चे बहुत खुश हुए। इस कार्यक्रम में मेघा गोयल, नीतू राठौड़, चांदनी जैन, मधु शर्मा और गरिमा सक्सेना और उनके परिवार वालों ने अपना सहयोग दिया। संगठन में आर्थिक भार ग्रुप की सभी महिलाओं द्वारा ही वहन किया जाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!