दिव्यांगता पर जीत हासिल करने वाले बच्चों का हुआ सम्मान
बहरोड़। मंथन फाउंडेशन चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित दिव्यांग रिहैबिलिटेशन सेंटर के सातवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में इन सफल बच्चों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमे डॉ. पीयूष गोस्वामी व उनकी टीम के अथक प्रयासों से सही हो चुके बच्चों को सम्मानित किया गया। मंथन सचिव डॉ. सविता गोस्वामी ने बताया कि इस सेंटर में सेरब्रल पाल्सी, ऑटिज़्म, एडीएचडी, स्पीच इंपेयर्ड आदि से ग्रसित बच्चों का फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बिहेवियर थेरपी, साइकोथेरपी द्वारा इलाज किया जाता है। आज रीहबिलिटेशन सेंटर में आने वाले कई बच्चे जो चलने में असमर्थ थे, वो चलने लगे तो ना बोल सकने वाले आज सामान्य विद्यालय में जाकर आम बच्चो की तरह पढ़ाई कर रहे हैं। इन बच्चों को प्रोत्साहित करने तथा अन्य अभिभावकों के प्रेरित करने के उद्देश्य से बच्चों को उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की प्रदेश प्रभारी रेणुका यादव रहीं। डॉ. गोस्वामी द्वारा इस अवसर पर 51000रू का चेक देकर सेंटर को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मंथन संरक्षक सुषमा गोस्वामी, उपाध्यक्ष कर्मवीर यादव मीर, शालिनी शर्मा, नम्रता यादव, अंकित सेन, रामसिंह मोरोडिया, हेमंत सैनी, मनीष अग्रवाल, हेेमलता, राजीव यादव, दीक्षा, शकुंतला, वंदना, सुमेद तेलमोरे, राधेश्याम गुप्ता, सविता शर्मा, रेखा, आरती सहित बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।