कोरियोग्राफर दीपक सिनसिनवार सिखा रहे राजस्थानी लोकनृत्य
बयाना। लोहागढ़ संस्कृति एवं सामाजिक संस्थान के आयोजन में राजस्थान सरकार कला एवं संस्कृति विभाग जयपुर के सौजन्य से बेयर हॉउस रोड स्थित गिरिजा चिल्ड्रन एकेडमी में 13 मई से निःशुल्क राजस्थानी लोक नृत्य कोरियोग्राफी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ख्यातिनाम कोरियोग्राफर दीपक सिनसिनवार के मार्गदर्शन में आयोजित किया जारहा है।प्रबन्ध निदेशक जयसिंह सिनसिनवार ने बताया कि शिविर में 41 बालक बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि समापन 15 मई को किया जायेगा।समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्तकर्ताओं को प्रमाणपत्र व् पारितोषिक आमंत्रित अतिथियों द्वारा प्रदान किये जायेंगे।शिविर में डॉ0 कुमार शास्त्री,श्रीमती रेनू मिश्रा, पद्मा सिनसिनवार,फिजिकली ट्रेनर नीतू शर्मा, नरेश शर्मा,त्रिलोक मिश्रा, अक्षत आदि मौजूद रहे।