Dark Mode
सिविल डिफेंस की टीम ने जस्टाना पुलिया के नीचे फंसे 22 गौ वंश को किया रेस्क्यू

सिविल डिफेंस की टीम ने जस्टाना पुलिया के नीचे फंसे 22 गौ वंश को किया रेस्क्यू

सवाई माधोपुर। जयपुर जिले में हुई भारी बारिश के चलते दौसा और सवाई माधोपुर जिले में स्थित मोरेल बांध ओवरफ्लो हो चुका हे।वही मोरेल बांध के ओवरफ्लो होने से मोरेल नदी में लगातार पानी बढ रहा हे।वही मोरेल नदी में पानी आने के कारण नदी पर पड़ने वाले जस्टाना पुलिया के नीचे पानी में 22 गौ वंश फंस गए।जिसकी सूचना बोली तहसीलदार ने सवाई माधोपुर कंट्रोल रूम पर दी सूचना के बाद सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत करने के बाद सिविल डिफेंस की टीम ने नदी की जस्टाना पुलिया के नीचे फंसे हुए 22 गौ वंश को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला और गौ वंश को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। आपको बता दे सिविल डिफेंस की टीम के द्वारा तत्परता दिखाते हुए कई लोगों सहित गौ वंश को बचाने के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है।सिविल डिफेंस की द्वारा नदी नालों में उफान के चलते पानी में बहे कई लोगों के शव रेस्क्यू कर जिला प्रशासन की मदद से उनके परिजनों को सुपुर्द करवाए हे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!