स्वच्छता ही सेवा हैं
बामनवास: नगरपलिका क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अन्तर्गत स्वच्छता पखवाडा 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक मनाया जाना है।जिसके तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में 15 सितम्बर को भारतीय स्वच्छता लीग का शुभारम्भ किया गया। स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगरपालिका क्षेत्र में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमे नगरपालिका क्षेत्र के लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। अयोजित कार्यकम में मौजूद सभी आंगनबाडी कार्यकर्ता एवम सभी सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया।