घंटाघर बना विज्ञापन केन्द्र
रतनगढ़ । शहर में होर्डिंग्स लगाने की होड़ मची हुई है। जनपद आयोजित होने वाले राजनैतिक, सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमो के होर्डिंग्स आये दिन शहर के मुख्य स्थानों पर लगायें जाते हैं। शहर में होर्डिंग्स लगाने का नगरपालिका द्वारा निर्धारित स्थानों पर लगाने टैन्डर जारी किये जाते हैं। लेकिन आजकल देखने में आरहा है कि शहर विशेष स्थान स्वेत घटिका स्तूप ( घंटाघर) व अशोक के बाहर लगी ग्रील पर अथवा सजावटी लाईट पोल पर होर्डिंग्स टांग देते हैं, जिससे शहर की विशेष धरोहरों का आकर्षण कम हो जाता है। कई बार होर्डिंग्स लगाने के कारण लाईटिंग पोल टूट जाते हैं। शहर की इन धरोहरों पर हार्डिंग्स न लगाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओ ने पिछले वर्ष उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था। जिसके चलते कुछ समय हार्डिंग्स लगाने पर अंकुश भी लगा था। अब पुनः होर्डिंग्स लगने शुरू हो गये है।