सीएमएचओ डा मीणा ने संभाला कार्यभार
दौसा- नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सीताराम मीणा तथा उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) डाॅ महेन्द्र सिंह गुर्जर ने शुक्रवार को अपना-अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। दोनों अधिकारियों का कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने साफा बांध व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
सीएमएचओ डाॅ मीणा ने यहां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। सीएमएचओ डाॅ मीणा ने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपना कार्य पूर्ण मनोयोग से करें। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना का लाभ आमजन तक पहुंचे इसका पूर्ण ध्यान रखा जाए। इसके अलावा राज्य स्तर से जारी आदेशों की तुरंत पालना और पालना रिपोर्ट यथा समय हों। साथ ही कहा कि आमजन के कायोर्ं के प्रति और प्रत्येक आयुष्मान अरोग्य मंदिरों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों व उनके परिजनों के प्रति संवेदनशीलता बरतें और यह ध्यान रखा जाए कि सभी कार्य समय पर हों।
इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ दीपक शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी गौरव गुप्ता, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक पूजा सैनी, जिला आशा समन्वयक गणपत चैधरी, जिला लेखा प्रबंधक सुरेन्द्र शर्मा, जिला नोडल अधिकारी जेपी शर्मा, बीपीएम लालसोट बसंत कौशिक, संस्थापन प्रभारी दामोदर सैनी, प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश मीणा, जिला अध्यक्ष राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ दौसा के मुकेश बैरवा, मलखान मीणा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र शर्मा, सूरज शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुल्तान सिंह, महेन्द्र शर्मा, महेश शर्मा, टीकम सिंह सहित काफी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।