Dark Mode
सीएमएचओ ने टी.बी मुक्त राजसमंद जागरूकता रैली को हरी झंडी बताकर किया रवाना

सीएमएचओ ने टी.बी मुक्त राजसमंद जागरूकता रैली को हरी झंडी बताकर किया रवाना

नाथद्वारा. जिला मुख्यालय पर आज 24 मार्चको विश्व क्षय रोग दिवस के के अवसर पर सीएमएचओं डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने टी.बी जागरूकता रैली को हरी झंडी बताकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ हेमन्त बिन्दल, सीएचसी देवगढ़ के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ अनुराग शर्मा, टी.बी क्लिनिक राजसमंद के चिकित्सा अधिकारी डॉ रामनिवास जाट उपस्थित थे।
रैली मंे श्रीनाथ नर्सिंग कॉलेज कांकरोली, श्रीनाथ नर्सिंग कॉलेज धोईन्दा, श्री जी नर्सिंग कॉलेज नाथद्वारा और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण संस्थान के छात्र - छात्राओं ने भाग लिया । रैली में छात्र - छात्राओं ने टी.बी जागरूकता स्लोगन टी.बी हारेगा, राजसमंद जीतेगा, दो हफ्ते से ज्यादा खांसी होने पर टी.बी हो सकती है, हम सबने ठाना है, टी.बी को जड़ से मिटाना है की तख्तियां हाथो में ले रखी थी। रैली शहर के मुख्य बाजार एवं चौराहो पर से होकर पुनः जिला क्षय निवारण कैन्द्र पहुंची जहा सीएमएचओ डा प्रकाश चन्द्र शर्मा ने उपस्थित सभी चिकित्सा अधिकारीयों, नर्सिंग स्टॉफ, छात्र - छात्राओं एवं आशा सहयोगिनीयों को को टी.बी मुक्त राजसमंद के लिये शपथ दिलाई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ हेमन्त बिन्दल ने सभी को बताया की जिला टी.बी कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। जिसके चलते इस वर्ष राज्य स्तरीय समारोह में टी.बी मुक्त ग्राम पंचायत में बेहतर कार्य के लिये जिले को राज्य स्तर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने सम्मानित किया। उन्होंने बताया की देश को आगामी 2025 टी.बी मुक्त करने के लिये जनसहभागिता की आवश्यकता है, इसके लिये सभी अपने - अपने स्तर पर आवश्यक सहयोग करें।कार्यक्रम में आर.के जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ ललित पुरोहित ने टी.बी मरीजो के निक्षय मित्र बन पोषण में सहायता और हर सम्भव मदद देने के लिये सभी से आग्रह किया। जिला टी.बी निवारण केन्द्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ रामनिवास जाट ने दो सप्ताह से अधिक की खांसी होने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सा संस्थान पर जाकर टी.बी जांच करवाने की जानकारी दी तथा कहा की टी.बी की जांच और उपचार बिल्कुल निःशुल्क है। कार्यक्रम में कमला नेहरू हॉस्पीटल के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ भुपेश परतानी ने सभी छात्र - छात्राओं को टी.बी रोग के लक्षण, उपचार एवं रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मरीज को चिकित्सा संस्थानो पर जाकर जांच के लिये प्रेरीत करने के लिये कहा।इस अवसर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मुलन कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारीयों, लैब टेक्नीशियन, एएनएम और आशा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कंट्रोलर डॉ सतीश सिंघल, आर.के जिला चिकित्सालय से मोहित सामरीया एवं विभिन्न गैर सरकारी संगठनो के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!