सीएमएचओ ने किया एमसीएचएन डे पर सब सेंटर का निरीक्षण
रतनगढ़,। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने सांगासर व लूंछ के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमसीएचएन डे पर बच्चों की जांच व टीकाकरण तथा गर्भवती महिलाओं की 12 सप्ताह के बाद प्रथम जांच व टीकाकरण समय पर करवाने तथा पोषण आहार के बारे मे बताने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा संस्थान पर साफ-सफाई व निशुल्क दवा योजना के तहत सभी दवाओ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान डीपीएम आशीष खण्डेलवाल व जिला आशा समन्वयक फरजाना ने आशा सहयोगिनी को टीकाकरण के लिए लाइन लिस्ट के निर्देश दिए।