Dark Mode
क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएमएचओ सेवियर टीम ने उनियारा वॉरियर्स  को हराया

क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएमएचओ सेवियर टीम ने उनियारा वॉरियर्स  को हराया

टोंक । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुलिस लाईन ग्राउण्ड टोंक में चल रही मेडिकल प्रीमियर लीग (एमपीएल) में शुक्रवार को सीएमएचओ सेवियर एवं उनियारा वॉरियर्स के बीच हुए क्रिकेट मैच में  सीएमएचओ सेवियर ने 66 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। सीएमएचओ सेवियर टीम के कप्तान संदीप गौतम ने बताया कि सीएमएचओ सेवियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 124 रन बनाए, जिसके जवाब में उनियारा वॉरियर्स  7 विकेट पर 58 रन बनाकर ढेर हो गई। मैन ऑफ  द मैच रहे राजेश गुर्जर ने तूफानी अर्धशतक 64 (31) जडक़र टीम की जीत सुनिश्चित की।  इसके अलावा सीएमएचओ टीम की ओर से राजेश सैनी ने 23 रन बनाए। बॉलिंग में शरजील खान ने 3, सीताराम सैनी ने 2 विकेट हासिल किये। सीएमएचओ डॉ. एसएस अग्रवाल ने सभी खिलाडिय़ों को इस जीत के लिए बधाई दी। सीएमएचओ सेवियर टीम में की तरफ  से डॉ. सैयद, डॉ. हिमांशु मित्तल, मुकेश चौधरी, राकेश गुर्जर, जावेद अली, विजय खंगार, सीताराम सैनी एवं देशराज मीणा ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!