Dark Mode
ह्यूमर हाउस में रंगारंग प्रस्तुतियां

ह्यूमर हाउस में रंगारंग प्रस्तुतियां

जयपुर। राजधानी में कला के प्रति बढ़ते हुए रुझान को और बढ़ावा देने के
लिए ओरो कॉफी कैफे मानसरोवर में  एक ओपन माइक शो का आयोजन किया गया। इस
शो में  कवियों और गायकों ने हिस्सा लिया। उनकी कमाल की परफॉमेंस ने
दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। पूरे शो के दौरान तालियों की
आवाज़ से पूरा वेन्यू गूंजता रहा।  कार्यक्रम में मुख्य कलाकार विक्रम
चौधरी, हिमांशी सिंह, अमित कालावत, स्निग्धा, आजाद, मनीषा वर्मा, आरुष,
कपिल व्यास, कपिल जैन, शमशेर, खानाबदोश, वीरू हरयाणवी, शिवराज, अक्षय
जैन। शो के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक  देवेंद्र जोशी थे
जिन्होंने वृद्धावस्था और महिलाओं के लिए अपने सुविचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संयोजन ह्यूमर हाउस द्वारा किया गया जो कि जयपुर शहर में
कॉमेडी शो एवं ओपन माइक का प्रमुख संयोजक है। सितंबर 2022 में अपने आगाज़
के बाद ह्यूमर हाउस ने अभी तक कई कार्यक्रम आयोजित किये हैं  जयपुर के
प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए। ह्यूमर हाउस के
सह-संस्थापक सौरभ जैन ने बताया कि उनका मकसद है कि सभी को मंच प्रदान
किया जाए ताकि वो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और उसको निखार सकें।
इसी उद्देश्य के तहत वो लगभग हर सप्ताह अनेक कार्यक्रम (कॉमेडी, कविता,
सिंगिंग आदि) का आयोजन करते हैं| सौरभ जैन के साथ साथ दीपक शर्मा और
विजेन्द्र सोलंकी ने भी ह्यूमर हाऊस को आगे बढ़ाने में काफी सहायता की
है| शो की रिकॉर्डिंग प्रदीप शर्मा ने की ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!