श्योपुर विद्यालय में कम्युनिटी इन्वॉल्वमेंट डे का आयोजन
जयपुर। आज श्योपुर गाँव स्थित महात्मा गांधी राजकीय विधालय शाला प्रांगण में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के राज्य परियोजना शिक्षा सप्ताह के अंतिम दिन कम्युनिटी इन्वॉल्वमेंट डे मनाया गया। जिसके तहत समुदाय को विद्यालय से जोड़ने के लिए विद्यार्थियों की रैली निकाल कर पोस्टरों का प्रदर्शन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि मोहित टेलर ओर विशिष्ट अतिथि के रुप में यधुराज शर्मा,सुरेश महरवाल, डॉ.राकेश केदावत, भरतलाल अग्रवाल् रहे। विद्यालय परिवार ने सभी भामाशाह का माला एवम् साफ़ा पहनाकर ओमप्रकाश शर्मा ,नरेन्द्र कुमार शर्मा,बिमलेश शर्मा आदि अध्यापकों ने स्वागत किया । संजनी शर्मा प्रिंसिपल ने सभी भामाशाह को प्रशस्तिपत्र दे कर सम्मानित किया।विधालय के सभी बच्ची ओर बच्चो के लिए कृष्ण भोग एवं वृक्षारोपण और वितरण का कार्यक्रम भी किया गया। इस समारोह के अन्त में राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम् भी प्रस्तुत किए गयें।