बीमा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
टोंक। टोंक यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ब्रांच ऑफिस द्वारा सुभाष बाजार स्थित निजाम बीड़ी फैक्ट्री परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को बीमा के लिए जागरूक किया गया, इसमें मजदूर व कर्मचारियों को जनता व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा 10 लाख की पॉलिसी उपस्थित मजदूरों वे कर्मचारियों को दी गई। इस अवसर पर यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी शाखा कार्यालय टोंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक रघुवीर खडक़वाल, भगवान सहाय बैरवा सहायक प्रबंधक, कमलेश भलाई बीमा सलाहकार एवं निजाम बीड़ी फैक्ट्री प्रबंधक हबीब मियां आदि मौजूद थे।