Dark Mode
पंवार का किया अभिनंदन

पंवार का किया अभिनंदन

सावर। शिक्षा विभाग में कार्यरत सावर निवासी घनश्याम पंवार के प्रमोशन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा मुख्यालय अजमेर मे अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर लगने पर वाल्मीकि समाज सावर की ओर से पंवार का अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह में शिक्षा विभाग में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर लगे पंवार ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में सावर का नाम अग्रणी आता हैं। इसलिए बालक-बालिकाओं को एक समान समझते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना परिवार के लोगों का कर्तव्य हैं। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के लोगों सहित अनेक संगठनों के पदाधिकारियों ने पंवार को माला पहनाकर व साफा बंधवा कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अंबेडकर संघर्ष समिति सावर के अध्यक्ष ओमप्रकाश कांसोटिया, नगरपालिका सावर के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रतिनिधि उम्मेद सिंह दीदावत, मथुराप्रसाद चौहान एवं वाल्मीकि समाज से नाथू लाल पंवार, गोरधन पंवार, अजय सहित अनेक समाज के लोग मौजूद थे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!