Dark Mode
केशोरायपाटन क्षेत्र के विकास का कांग्रेस प्रत्याशी सीएल प्रेमी ने लिया संकल्प

केशोरायपाटन क्षेत्र के विकास का कांग्रेस प्रत्याशी सीएल प्रेमी ने लिया संकल्प

के़ पाटन। केशोरायपाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सीएल प्रेमी बैरवा ने शुक्रवार को मतदाताओं से घर-घर संपर्क कर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए मतदान एवं समर्थन कि अपील की। इस दौरान बुजुर्ग मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया। कांग्रेस प्रत्याशी सीएल प्रेमी ने अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी कर केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया। सीएल प्रेमी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर कहा कि केशोरायपाटन सहकारी शुगर मिल का पुनः संचालन करवाने, लाखेरी या इंद्रगढ़ में नई पंचायत समिति कार्यालय खुलवाने, केशोरायपाटन में एडीजे कोर्ट की स्थापना करवाने, केशोरायपाटन कापरेन, लाखेरी, इंद्रगढ़ में नवीन राजकीय महाविद्यालय की स्थापना करवाने, केशोरायपाटन में फ्लोराईड युक्त पानी की समस्या से निदानन हेतु चंबल नदी से नई पेयजल योजना स्वीकृत करवाने, इंद्रगढ़ और नैनवा क्षेत्र की पंचायतों में सिंचाई और पेयजल के लिए नई परियोजना स्वीकृत करवाने के कार्य किए जाएगे। इसी तरह करवर में तहसील कार्यालय की स्थापना, करवर में सहकारी बैंक की स्थापना करवाने, करवर को नगर पालिका घोषित करवाने, नेहरों की मरम्मत कर टेल क्षेत्र तक पानी पहुंचाने सहित क्षेत्र के चहूंमुखी विकास के लिए भरपुर प्रयास किए जाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी सीएल प्रेमी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्वार करवाने, आमजन के स्वस्थ दृष्टिकोण से स्वास्थ्य केन्द और उप स्वास्थ्य केंद्र खुलवाए जाएंगे। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने, खेलों में युवाओं की रुचि को देखते हुए खेल स्टेडियम व स्पोर्ट अकेडमी की स्थापना, कृषि उद्योग को बढ़ावा देने के साथ क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार औद्योगिक क्षेत्र का विकास भी करवाया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी सीएल प्रेमी ने क्षेत्र के मतदाताओं से अपना अमूल्य मत एवं समर्थन प्रदान करने की अपील करते हुए कहा कि मैं सेवक के रूप में आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!