कांग्रेसजनो ने नेताओं का किया स्वागत
रतनगढ़ । अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक/राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत महिला सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष डॉअंजली यादव का जयपुर से बीकानेर जाते समय युवा कांग्रेस नेता रामवीर सिंह राईका के नेतृत्व में स्वागत किया गया अल्प प्रवास के लिए रतनगढ़ रूके कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी पार्टी कैसे मजबूत हो इन सब को लेकर हम सब कार्य करना है सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई गई योजनाओं को आमजन तक कैसे पहुंचे इन सब को लेकर कार्य करने की आवश्यकता है सरकार की योजनाएं अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक कैसे पहुंचे सत्ता में वापसी कैसे हो इन सब को लेकर हम सब को कार्य करने की आवश्यकता है कार्यकर्ताओं को सेवादल महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अंजली यादव ने भी संबोधित किया इस अवसर पर सेवादल जिला अध्यक्ष संजय दीक्षित युवा कांग्रेस नेता संदीप सिंह भोजासर सरपंच प्रतिनिधि बाबूलाल स्वामी युवा कांग्रेस नेता संदीप भार्गव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला महासचिव चांद खान खोखर सलीम गोरी युवा कांग्रेस नेता प्रहलाददान चारण छात्र नेता आकिब खींची घनश्याम प्रजापत दिवाकर सैनी सुनील सैनी फूलचंद बुरडक कालू प्रजापत दीपू शर्मा इमरान गोरी विक्रम सिंह नोसरिया अशोक रेबारी महेंद्र राईका माधो सिंह राईका ज्ञानीराम राईका सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे