Dark Mode
रेल की चपेट में आने से कांस्टेबल की मौत

रेल की चपेट में आने से कांस्टेबल की मौत

बीकानेर। गुरुवार को बीकानेर में रेल की चपेट में आने से एक कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नीतेश कुमार के रूप में हुई है। वह झुंझुनूं का रहने वाला था। बीछवाल इंडस्ट्रीयल एरिया जामसर की ओर नीतेश रेल की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद मुक्ता प्रसाद कॉलेानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाधिकारी सुरेश कुमार के मुताबिक नीतेश पुलिस लाइन में तैनात था। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है कि मामला सुसाइड का है या फिर एक्सीडेंट का। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लकर मोर्चरी में रखवाया है तथा मृतक के परिजनों को इत्तिला दी गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!