Dark Mode
डांग से भामोलाव डामर सडक का निमार्ण कार्य शुरू

डांग से भामोलाव डामर सडक का निमार्ण कार्य शुरू

अरांई। ग्राम पंचायत भामोलाव में विधायक मद से डांग प्याऊ से भामोलाव तक नोन पेचेबल मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। डांग निवासी शम्भू सिंह, प्रहलाद बागडी, उत्तम चन्द शर्मा, कैलाश शर्मा ने बताया कि डांग प्याऊ से भामोलाव जाने मे ंराहगिरो को परेशानी का सामना करना पडता था। उक्त सडक को विधायक सुरेश टांक ने प्राथमिकता में लेकर कार्य की स्वीकृती जारी करी थी। सडक पर डामरीकरण का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी जाहिर करी है। उक्त सडक के निर्माण से भामोलाव, भावसा, नगर जाने वाले राहगिरों को फायदा होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!