होळिका दहन को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बीकानेर। सोमवार की रात बीकानेर में होळिका दहन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। जानकारी के मुताबिक एक युवक के साथ मारपीट भी हुई है। होळिका दहन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ गया था। अतः में पुलिस के पहरे में होळिका दहन हुआ। इसको लेकर सदर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रोशनी घर के पीछे होळिका दहन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। इस दौरान एक युवक के साथ मारपीट भी हुई। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला तथा मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने समझाइश कर मामला निपटाया तथा पुलिस की देखरेख में होळिका दहन किया गया। एक पक्ष की ओर से दर्ज मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं दूसरी पुलिस के मुताबिक होली पर हुड़दंग करने पर सर्वोदय बस्ती निवासी उमेश, पुरानी गिन्नाणी निवासी श्रवण, रोशनी घर चौराहा क्षेत्र निवासी अमीन अली, माजिद अली, शाहिद अली, श्याम सुन्दर, रानीसर बास निवासी विनोद, पुरानी गिन्नाणी निवासी हितेश, मुक्ता प्रसाद नगर निवासी करण, चौतीना कुआं क्षेत्र निवासी विजय कुमार, दर्शन केवल, निकसाई रेगवाल को गिरफ्तार कर पुलिस ने इनके कब्जे से स्कार्पियो, कार व अन्य वाहन जब्त किए है।