Dark Mode
शोध और नवाचार की प्रतियां कलेक्टर को सौंपी गईं

शोध और नवाचार की प्रतियां कलेक्टर को सौंपी गईं

टोंक। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट टोंक के आईएफआईसी प्रभाग द्वारा किए गए शैक्षिक नवाचारों और अनुसंधान की प्रतियां सोमवार को जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा को भेंट की गईं। डाइट के आईएफआईसी प्रभागाध्यक्ष रवि प्रकाश विजय और राज्य संदर्भ व्यक्ति बद्रीलाल गुर्जर ने यह प्रतियां सौंपीं।

इनमें प्रेरणा प्रसून ई-पत्रिका, शोध सार और प्रभाग ब्रोशर शामिल हैं। यह सभी पत्रिकाएं जिले में डाइट द्वारा किए गए शैक्षिक नवाचारों और शिक्षकों के आलेखों का संकलन हैं।

डॉ. सौम्या झा की प्रेरणा से जिले में बालकों के शैक्षिक उन्नयन के लिए चलाए गए कार्यक्रम पर एक जिला स्तरीय शोध भी किया गया। यह शोध टोंक जिले के राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई विद एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कार्यक्रम की वस्तुस्थिति और प्रभावशीलता पर आधारित है।

शोध के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और अधिकारियों से साक्षात्कार और प्रश्नावली के माध्यम से जानकारी जुटाई गई। इसमें सुधारात्मक सुझाव भी शामिल किए गए हैं, ताकि योजना के माध्यम से शैक्षिक उन्नयन को और बेहतर बनाया जा सके।

जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने डाइट द्वारा किए गए अनुसंधान और नवाचारों की सराहना की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!