Dark Mode
नाहरगढ़ में चारागाह भूमि खाली कराने को लेकर गौ सेवको ने सौंपा ज्ञापन

नाहरगढ़ में चारागाह भूमि खाली कराने को लेकर गौ सेवको ने सौंपा ज्ञापन

नाहरगढ़। नाहरगढ़ ग्राम पंचायत क्षेत्र के सोनीपुरा टापरा के पास स्थित गोचर (चारागाह) भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित गौसेवकों ने उप तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर कब्जा हटाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि बारां जिले के नाहरगढ़ कस्बे में भूमाफियाओं द्वारा ग्राम पंचायत के अधीन आने वाली चारागाह भूमि पर पिछले करीब दो दशकों से कब्जा कर उसे बेचने का अवैध कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से नाहरगढ़–भंवरगढ़ मार्ग पर कामधेनु गौशाला के सामने सोनीपुरा टापरा स्थित सैकड़ों बीघा गोचर भूमि पर निरंतर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही चारागाह भूमि को अतिक्रमणमुक्त नहीं कराया गया तो भविष्य में ग्राम के विकास कार्यों के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध नहीं रहेगी और गौवंश व अन्य पशुओं के चरने के लिए चारागाह समाप्त हो जाएगा। ज्ञापन देने वाले कार्यकर्ताओं ने बताया कि अतिक्रमण बढ़ने से गोचर भूमि समाप्त होती जा रही है समय रहते कदम नही उठाया तो भविष्य में गौ माता के चरने के लिए जगह समाप्त हो जावेगी जिससे गोधन के चारे की समस्या उत्पन्न हो जावेगी ऐसे में गोचर भूमि बचाना प्रशासन का दायित्व है प्रशासन से अविलंब कार्रवाई कर संपूर्ण चारागाह भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने की मांग की। जल्द प्रशासन कार्यवाही नहीं करेगा तो उप तहसील नाहरगढ़ का घेराव किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!