Dark Mode
शातिर चोर सहित चोरी का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

शातिर चोर सहित चोरी का माल खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार कर लाखों रुपए के जेवरात बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण ने बताया कि हरमाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शातिर चोर अभय प्रताप सिंह जादौन उर्फ अंकित सिंह (निवासी करौली) और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार गणेश सोनी (निवासी कालवाड़ रोड, जयपुर) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और दिन में कॉलोनियों में रेकी करता था। सुनसान मकानों को निशाना बनाकर दीवार फांदकर अंदर घुसता और ताले तोड़कर नकदी व जेवर चोरी कर लेता था। बाद में वह जेवर सस्ते दामों में बेचकर नशे व मौज-मस्ती में पैसा खर्च कर देता था। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का माल बरामद कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।थानाधिकारी उदय सिंह ने बताया कि 5 फरवरी 2026 को गणेश नगर निवासी दिनेश मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 फरवरी की रात उसके मकान में चोरी हो गई। उस समय वह गांव गया हुआ था और घर पर ताला लगा हुआ था। देर रात पड़ोसी के फोन से चोरी की जानकारी मिली। चोर घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए।चोरी में करीब 1 लाख 60 हजार रुपए नकद सहित सोने-चांदी के आभूषण—मंगलसूत्र, झुमके, अंगूठियां, चैन, नथ, चांदी के सिक्के व अन्य जेवरात चोरी कर लिए गए। इस पर हरमाड़ा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास 30-40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान आरोपियों को चिन्हित करते हुए पकड़ा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!