Dark Mode
दानी देवी के परिवार को मिला ’5’ योजनाओं का लाभ

दानी देवी के परिवार को मिला ’5’ योजनाओं का लाभ

श्रीगंगानगर। राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जिले में चलाये जा रहे महंगाई राहत शिविरों में आमजन को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार जोगीवाला निवासी श्रीमती दानी देवी के परिवार को भी अन्य परिवारों की तरह पांच योजनाओं का लाभ मिला है।
श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन में संचालित महंगाई राहत शिविर में जोगीवाला निवासी श्रीमती दानी देवी के परिवार ने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पंजीयन करवाया। शिविर प्रभारी ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, 100 यूनिट बिजली अनुदान, अन्नपूर्णा फूड पैकेट एवं नरेगा योजना के गारंटी कार्ड दिये गये। लाभार्थी द्वारा गारंटी कार्ड प्राप्त कर राजस्थान सरकार व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!