Dark Mode
परमहंस किशन गिरी महाराज का बरसी महोत्सव 12 को-बिजोलाई बालाजी आश्रम   

परमहंस किशन गिरी महाराज का बरसी महोत्सव 12 को-बिजोलाई बालाजी आश्रम   

देशभर से जूना अखाड़ा व किन्नर अखाड़ा के साधु- संत आएंगे  

 
जोधपुर . कायलाना रोड पर तखत सागर के पास पहाड़ियों के मध्य स्थित बिजोलाई बालाजी आश्रम में परमहंस किशनगिरी महाराज का सत्रहवां बरसी महोत्सव 12 मई शुक्रवार को मनाया जाएगा। बरसी महोत्सव में देश भर से पंच दशनाम जूना अखाड़ा के सैकड़ों साधु संत आएंगे। मन्दिर परिसर में बरसी उत्सव को लेकर इन दिनों तैयारियां जोरों पर हैं। 
  परमहंस किशनगिरी महाराज के सत्रहवें बरसी महोत्सव पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आश्रम के गादीपति मंडल श्रीमहंत सोमेश्वर गिरी महाराज ने बताया कि बरसी महोत्सव कि पूर्व संध्या पर 11 मई को रात 9 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। बरसी महोत्सव पर 12 मई शुक्रवार को सुबह 8ः15 बजे खड़ाऊ पूजन व अभिषेक होगा। इसके बाद दोपहर 12ः00 बजे से प्रसादी होगी। इस बरसी महोत्सव में भाग लेने के लिए देश भर से पंच दशनाम जूना अखाड़ा व किन्नर अखाड़ा के साधु पहुंचेंगे।  श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक व महंत व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि महाराज,  पंच दशनाम जूना अखाड़ा के सभापति महंत प्रेम गिरि महाराज, महंत नारायण गिरि महाराज, महंत पार्थती गिरि, महाराज, थानापति महंत नवल गिरि महाराज, अहमदाबाद, मंडल श्रीमहंत सर्वानंद गिरि महाराज, महंत विजय गिरी महाराज, गाजियाबाद, महामंडलेश्वर पवित्रानंद गिरि महाराज, किन्नर अखाड़ा, महामंडलेश्वर पुष्प नंद गिरि महाराज किन्नर अखाड़ा,  महामंडलेश्वर भैरवीनंद गिरि महाराज किन्नर अखाड़ा, मंडल श्रीमहंत शंकर गिरि महाराज, हिमाचल प्रदेश, थानापति महंत अंकलेश्वर गिरि महाराज, हिमाचल प्रदेश, महंत लहर भारती महाराज, महंत महेश पुरी महाराज, सचिव श्रीपंच दशनाम जूना अखड़ा, हरिद्वार, महंत शैलेन्द्र गिरि महाराज, महामंडलेश्वर पूर्णानंद गिरि महाराज किन्नर अखाड़ा, महंत नंदीगिरी महाराज, अहमदाबाद, थानापति अंजलेश्वर गिरी महाराज ज्वाली, हिमाचल प्रदेश, महामंडलेश्वर पुष्पा नंदगिरी महाराज, मंडल श्रीमहंत शंकर गिरी महाराज ज्वाली, हिमाचल प्रदेश, महामंडलेश्वर भैरवी नंद गिरी महाराज, आनंद, गुजरात, किन्नर अखाड़ा, महामंडलेश्वर अचलानंद गिरी महाराज, महंत मुनेश्वर गिरी महाराज सिद्धनाथ महादेव, महामंडलेश्वर कंचन गिरी महाराज, दिल्ली सिद्धनाथ  महादेव मंदिर, रुद्र गिरी महाराज जूना खेड़ापति, महंत महाकाल गिरी महाराज जूना अखाड़ा हरिद्वार महंत हीरानंद भारती महाराज जूना अखाड़ा हरिद्वार, महंत गिरीशानंद गिरी महाराज, गाजियाबाद, महंत पूजा गिरी महाराज, गाजियाबाद आदि साधु- संत पधारेंगे।
मंडल महंत सोमेश्वर गिरी ने बताया कि बरसी महोत्सव में परमहंस किशनगिरी महाराज के शिष्य भी दूर-दूर से भाग लेने आएंगे। साधु-संतों के साथ ही भक्तों के ठहराव के लिए मन्दिर प्रांगण में विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं दूसरी तरफ मन्दिर को रंगबिरंगी रोशनी से भी सजाया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!