Dark Mode
सेकेंडरी स्कूल में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

सेकेंडरी स्कूल में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

सीकर। शहर के राधाकिशनपुरा स्थित सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद विवाद का विषय देशभक्ति, राष्ट्रनिर्माण और मानव अधिकार था। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कक्षा 9 की छात्रा रिशिका सैनी ने प्राप्त किया। कक्षा 8 की छात्रा लक्षिता शर्मा ने बताया कि देशप्रेम का मतलब केवल सीमा पर खड़े रहकर नहीं बल्कि यदि हम हमारे कार्य पूरी निष्ठा और देशहित को ध्यान में रखते हुए करते है तो यह भी सच्ची देशभक्ति हैं। कक्षा 10 की छात्रा दीपिका शर्मा ने बताया कि यदि हमे देश को और आगे ले जाना है तो हमे वोकल फॉर लोकल पर ध्यान बढ़ाना होगा। हमे हमारे खुद के उद्योग स्थापित करने होंगे। प्रधानाचार्य प्रकाश सी ने विजेता छात्र छत्राओ को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। विद्यालय के अध्यापक सुनील यादव ने बताया कि दिसंबर के अंदर होने वाले नेशनल यूथ पार्लियामेंट फेस्टिवल में विद्यालय के दो छात्र सीकर जिले का नेतृत्व करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!