दीप्ति शर्मा का चयन
डीडवाना. राजस्थान उच्च न्यायालय हेतु जुडिशियल एसिस्टेंस पद का परिणाम आ गया है इस पद पीआर डीडवाना की दीप्ति शर्मा पुत्री जेठमल खांडल का भी चयन हुआ है । दीप्ति का चयन एनजीआर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है दरअसल जब 1997 में जब पिता जेठमल का स्वर्गवास हुआ तो दीप्ति मात्र दो वर्ष की थी उसके बाद हलवाई का काम करने वाले बड़े भाई महेश जोशी ने ही उसे पाल पोस कर पढ़ाया लिखाया । दीप्ति बताती है कि पापा का प्रतिमूर्ति बड़े भैया का आशीर्वाद ही आज इस मुकाम पीआर लाया है । दीप्ति के चयन के बाद परिजनों व इष्ट मित्रों में हर्ष की लहर छा गई, बड़े भाई महेश ने सभी को मिठाइयां बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया ।