Dark Mode
नवीन राजस्व गांवों को डामर सड़क से जुड़वाने की मांग

नवीन राजस्व गांवों को डामर सड़क से जुड़वाने की मांग

बाप। बाप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष केशुराम मेघवाल ने बाप समिति क्षेत्र में सभी नवीन राजस्व गांवों को डामर सड़क से जुड़वाने की मांग की है। इसको लेकर ब्लॉक अध्यक्ष मेघवाल जयपुर मंें सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव से मिले तथा अपनी मांग पत्र उन्हे सौंपा। पत्र मंे लिखा कि बाप तहसील क्षेत्र में कई गांवों में 250 से अधिक जन संख्या के नवीन राजस्व गांव स्वीकृत हुए है। ये सभी नवीन राजस्व गांव मरूस्थलीय क्षेत्र है। जिससे ग्र्रामीणों को आवागमन मेंे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेघवाल ने नवीन स्वीकृत राजस्व गांवों को डामर सड़क से जुड़वाने की स्वीकृति करवाने की मांग की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!