देवलिया कला आठवीं ज्योतिर्लिग कावड़ यात्रा कार्यक्रम
देवलिया कलां. कस्बे में मानव कल्याण व क्षेत्र में अमन चेन खुशहाली की कामना को लेकर भीमाशंकर महादेव (महाराष्ट्र प्रान्त) ज्योतिर्लिंग से आठवीं पैदल कावड़ यात्रा द्वारा पवित्र जल से लगभग 1200 किमी की दूरी 22 दिन में तय कर कावड़ पैदल यात्रा का गांव में मंगलमय प्रवेश पर ग्रामीणों व सर्वधर्म ने जोरदार भव्य स्वागत किया गया।वीर तेजाजी धाम के पुजारी दुर्गा लाल धोबी ने बताया कि शिव भक्त कावड़िये द्वारका प्रसाद बसिटा , विशाल यादव, विकास यादव, भवानीशंकर त्रिपाठी,भागचंद गुजर, बबलू गुजर, कन्हैया लाल जांगिड़,, महेश लक्षकार उदयपुर का भव्य स्वागत शोभा यात्रा जुलुस गांव के मुख्य मुख्य मार्गों से होते हुए शिव सागर तालाब की पर स्थित नील कंठ महादेव मन्दिर पहुंचा। जगह जगह कावड़िये का माला पहनाकर साफा बंधवाकर जेसीबीयों से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।यह आठवीं ज्योतिलिग से पैदल कावड़ यात्रा है एवं पंडित रतन लाल शास्त्री के सानिध्य में मंत्रोचार द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया । तथा मंदिर को आकर्षक सजाया गया । शाम को भोलेनाथ का श्रंगार कर महा आरती की जाएगी गई ।श्री वीर तेजा धाम विकास सेवा समिति व ग्रामवासियो ने श्रद्धालुओ का दुपटे व माला से सम्मान किया ।इस दौरान गांव का जन सैलाब उमड़ा , श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अब तक की कावड़ यात्रा का विवरण
शिव भक्त द्वारिका प्रसाद ने,2016 श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग उत्तर प्रदेश ,2017 श्री महाकाल ज्योतिर्लिंग उज्जैन ,2018 श्री ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग ,2019 श्री सौराष्ट्र सोमनाथ ज्योतिर्लिंग ,2020 श्री त्रंबकेश्वर नाशिक महाराष्ट् ,2021 श्री मां गंगा उत्तराखंड ,2022 श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग द्वारका से सातवी कावड़ यात्रा मंगल मयपूर्ण की ।
यह रहे मौजूद व किया स्वागत
आदरणीय श्री निर्मल कवररानी साहिबा, पूर्व उपजिला प्रमुख टीकम चंद चौधरी,रामस्वरूप जी मेवाड़ा,पूर्व पसस गिरिराज यादव, सावर लाल जी यादव, दुर्गा लाल धोबी, विष्णु यादव, रिद्धिकरण त्रिपाठी, बालू जी गुजर, हनुमान जी यादव, ईश्वर फौजी, भवर लाल गुर्जर, मदन जी यादव, रामदयाल जी धोबी,अशोक यादव, बंटी बिजयनगर, गोपाल प्रजापत्त, दीपक यादव, सुशील मेवाड़ा, आशीष शर्मा, बिटू मेवाड़ा, अकील मंसूरी, फिरोज खान, अजीज जी, नेक मोहमद जी, हंसराज यादव,