Dark Mode
बाबा के दर्शन करने के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

बाबा के दर्शन करने के लिए भक्तों की उमड़ी भीड़

डीडवाना. शहर में हनुमान जन्म उत्सव को लेकर समस्त मंदिरों में बाबा का विशेष श्रृंगार करके पूजा अर्चना की गई वही सुबह से ही भक्तों की भीड़ बाबा के दर्शन करने के लिए मंदिरों में उमड़ पड़ी जिसमें रामेश्वर महादेव मंदिर में बालाजी को चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया गया हनुमान चालीसा का पाठ करके दोपहर 12:00 बाबा को भोग लगाया गया वही डीडवाना के राजकीय बांगड़ हॉस्पिटल में स्थित बालाजी मंदिर में सालासर बालाजी की तरह बाबा का सिंगार किया गया हॉस्पिटल के डॉक्टर स्टाफ के द्वारा आरती करके बाबा को लड्डुओं का पेड़ों का भोग लगाया गया बाबा को भोग लगाकर प्रसाद सभी में वितरित किया गया इसी क्रम में सिंधी सरोवर में स्थित मंदिर में बालाजी की प्रतिमा को विशेष श्रृंगार से सजाया गया पूजा अर्चना की गई वैदिक मंत्रों के साथ में पूजा अर्चना करके बाबा को भोग लगाया गया वह अन्य मंदिरों में हनुमान जन्म उत्सव पर अनेको कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें शिवबाड़ी धाम बालाजी मंदिर में बाबा के जन्म उत्सव पर बाबा का विशेष श्रृंगार करके मंदिर में विशेष सजावट की गई सजावट देखने लायक थी बाबा को पेडो का भोग लगाकर पेड़ों का प्रसाद सभी में वितरित किया गया सुबह से ही सभी मंदिरों में भक्तों का आगमन जारी रहा वही डीडवाना के आदि सिद्ध स्थान शीतल कुंड बालाजी धाम में शाम के समय विशाल मेले का आयोजन हुआ जिसमें बाहर से पधारे हुए कलाकारों के द्वारा सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां दी भजनो मे सभी श्रद्धालु बाबा के भजनों में डूबे हजारों की संख्या में शीतल कुंड में बाबा के दर्शन के लिए भीड़ उमड पड़ी वहीं बाबा की पंचमुखी अवतार में विशेष सिंगार बाहर से पधारे हुए कलाकारों के द्वारा किया गया हनुमान जन्मोत्सव शहर के समस्त मंदिरों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!