Dark Mode
कार्यालयो के गेट पर ताला लगाकर दिया धरना,

कार्यालयो के गेट पर ताला लगाकर दिया धरना,


17 को सूरतगढ़ बाजार बंद की घोषणा,


सूरतगढ़  . जिला बनाओ अभियान समिति के आह्वान पर समिति पदाधिकारियों व नागरिकों ने सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर को पांच घंटे तक उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय व उप पंजीयन कार्यालय के गेट पर तालाबंदी कर प्रशासन ठप रखा। कार्यालयों के बाहर समिति के पदाधिकारी और नागरिक धरना लगाकर 5 घंटे तक बैठे रहे। इस दौरान सिटी पुलिस का जाब्ता मौके पर तैनात रहा। आंदोलन के तहत 17 जुलाई को बाजार बंद रखने की घोषणा की गई।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत समिति अध्यक्ष 9 बजे उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय व उप पंजीयन कार्यालय के आगे पहुंच गए जहां पर  कार्यालयों के गेट की तालाबंदी कर धरना शुरू कर दिया समिति अध्यक्ष विष्णु शर्मा, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, पूर्व विधायक राजेंद्र भादू , पूर्व पालिका अध्यक्ष काजल छाबड़ा, पूर्व पालिका अध्यक्ष आरती शर्मा किशोर गाबा सुनील छाबड़ा, किसान नेता राकेश बिश्नोई, श्रीकांत सारस्वत जयप्रकाश सरावगी  प्रेम सिंह राठौड़ योगेश स्वामी, रमेश माथुर सहित बड़ी संख्या में शहर के नागरिक व समिति पदाधिकारी उपखंड कार्यालय पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए कार्यालय गेट पर तालाबंदी कर धरने पर बैठ गए। दोपहर 1 बजे समिति पदाधिकारियों  नागरिकों ने धरना उठाया। इसके बाद  कार्यालय के गेट पर लगे ताले खोले गए। इस मौके पर सिटी थानाधिकारी कृष्ण कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर मौजूद रहे। वही सूरतगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर महाराणा प्रताप चौक पर अनशन 116 वे दिन जारी रहा इस अनशन पर धर्मपाल, टीकू राम, सुरेंद्र कुमार को माला पहना कर बैठाया गया
समिति पदाधिकारियों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है कि जिन्हें जिला बनने के सारे मापदंड पूरे करने के बावजूद भी सूरतगढ़ को जिला नहीं बनाया गया है जिसको लेकर 17 जुलाई को बाजार सम्पूर्ण बंद रखकर विरोध जताया जाएगा। बंद को सभी संगठनों की ओर से समर्थन दिया गया है। इस दिन आधा दिन मेडिकल स्टोर भी बंद रहेंगे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!