डीडवाना : बालिया की फैक्ट्री कॉलोनी में लगातार बिजली समस्या से ग्रामीण परेशान
डीडवाना। उपखंड क्षेत्र के नजदीकी ग्राम पंचायत बालिया की फैक्ट्री कॉलोनी में ग्रामीणों को लगातार बिजली समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कॉलोनी की डीपी रोजाना फॉल्ट हो जाती है,बिजली के तार करीब 22 साल पुराने होने के कारण लाइन में आए दिन खराबी बनी रहती है।ग्रामीण मूल चंद प्रजापत ने बताया कि फैक्ट्री कॉलोनी में करीब 35 घरों की आबादी है। वर्तमान में लगी डीपी कम वोल्टेज की होने से घरों में कूलर मोटर तक नहीं चल पाते। ग्रामीणों ने मांग की कि बिजली विभाग जल्द से जल्द भारी वोल्टेज की नई डीपी लगाए, ताकि वोल्टेज सही रह सके एव लोगों को राहत मिल सके एव जो समस्या चली आ रही है,उसका समाधान हो जाए।