Dark Mode
डीडवाना : खो खो प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा जीता मेडल 

डीडवाना : खो खो प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा जीता मेडल 

डीडवाना। शहर के मिर्धा स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है,इस खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं,साथ ही विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन हो रहा है,इन खेलों में बच्चों की हौसला अफजाई करने हेतु टीमों को प्रोत्साहन करने हेतु मेडल भी दिए जा रहे हैं,जिसमें गोल्ड सिल्वर कांस्य मेडल दिए जा रहे हैं,एव बच्चे अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं,इसी तरह उपखंड क्षेत्र के नजदीकी ग्राम मामड़ौदा की टैगोर विद्यालय के बच्चों ने खो-खो प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन किया है,शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान पर रहकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया है,बच्चों के उत्सावर्धन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें मेडल पहनाकर सम्मानित किया है,एव उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी,विद्यालय के निर्देशक शिवराजसिंह ने बताया कि विद्यालय के द्वारा अब तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में 13 गोल्ड मेडल 9 सिल्वर मेडल एवं दो ट्रॉफी जीती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!