डीडवाना : ललासरी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडा का हुआ आयोजन
डीडवाना। जिले की ग्राम पंचायत ललासरी के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडा का आयोजन किया गया।जिसमे ग्रामीणजनों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किये गए।जमीन से सम्बंधित बँटवारा म्यूटेशन केसीसी कार्य किये गए।बैंक पोस्ट ऑफिस के खाते खोले गए।बच्चो के टीकाकरण किये गए एवं अन्य विभागों से संबंधित कार्य हुए।कैम्प में तहसीलदार डीडवाना सरपंच प्रतिनिधि भगवानाराम पावडिया ग्राम विकास अधिकारी हरिसिंह पटवारी शशि बलारा बैंक शाखा से मोहनलाल बिरडा पोस्ट ऑफिस से कोमल सारण शिक्षा विभाग से रामचंद्र रणवा विद्युत विभाग से अनिल कृषि विभाग से राजेन्द्र एवं अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित हुए।