Dark Mode
नये ट्यूबवेल की खुदाई का कार्य हुआ शुरू

नये ट्यूबवेल की खुदाई का कार्य हुआ शुरू

 
रतनगढ़ . भीषण गर्मी के इस मौसम में शहर के पंडितपुर में कई दिनों से पेयजल की किल्लत चल रही थी जिससे आमजन को भयंकर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या से निजात पाने के लिए भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया ने जलदाय विभाग के अघिकारियों से वार्ता हुई व उनसे नये ट्यूबवेल खुदवाने की स्वीकृति प्रदान करने की मांग की गई। भाजपा नेता इंदौरिया के प्रयासों से पंडितपुर के होली धोरा के पास नव स्वीकृत ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू हुआ। इस ट्यूबवेल का पानी अजीतसरिया टंकी में जायेगा और इसके बाद इसकी सप्लाई लगभग 5 वार्डों में होगी। इस मौके पर सभी वार्ड वासियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया एवं जलदाय विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।  इस मौके पर बंसीधर स्वामी, कन्हैयालाल स्वामी, पूर्णमल नायक, कुलदीप गौड़, भगवानाराम नायक, नोरंग नायक, हरीश गौड़, पीयूष गौड़, रामकृष्ण इत्यादि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!