बाबा साहेब की 132 जयंती पर मूर्ति अनावरण को लेकर चर्चा
नागौर के नेहरू पार्क में स्थित है बाबा साहब की मूर्ति, 14 अप्रैल को होना है मूर्ति का अनावरण
नागौर मैं अंबेडकर स्मृति भवन में वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष भजन सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ
नागौर. सचिव ओपी वर्मा ने बताया कि भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 में जयंती के अवसर पर नेहरू पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा अनावरण को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुझाव मांगे पार्षद जगदीश कुरडिया ने कहा कि कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षुओं के आमंत्रित किया जाए ताकि वह बौद्धधर्म के पारंपरिक तरीके अनावरण हो सके। प्राचार्य पी.आर. चायल ने कहा कार्यक्रम में होने वाले खर्च के लिए धन संग्रह समिति बनाई जाए ताकि कार्यक्रम आयोजित कर सके सभी कार्यकर्ताओं को आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं की समिति गठन की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर कन्हैयालाल बंसीवाल, मुन्नालाल मौर्य ,प्रोफेसर सुखराज पुनडं जी.आर. तिरदीया जिला अध्यक्ष बामसेफ ,हरिराम पंवार ब्लॉक अध्यक्ष अंबेडकर शिक्षक संघ गोविंदराम मेघवाल, भंवलाल कटारिया जिला अध्यक्ष परिसंघ, किरण सुखाड़िया जिला अध्यक्ष मूलनिवासी, मूलचंद डांगी, नारायणराम ईदलिया जिलाध्यक्ष मेघवाल संस्थान नागौर गणपत लाल कुरड़िया ,घनश्याम फुलवरिया, मुकेश तेजस्वी ,तारा सिंह रामसिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।