Dark Mode
केन्द्रीय मंत्री की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा, सांसद ने दिए दिशा-निर्देश

केन्द्रीय मंत्री की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा, सांसद ने दिए दिशा-निर्देश

 

17 जून को केन्द्रीय मंत्री नदबई में, भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक

 
नदबई । कस्बे में कुम्हेर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर भरतपुर सांसद रंजीता कोली के मुख्य आथित्य में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। जिसमें भरतपुर सांसद ने कार्यकर्ताओं को संगठित रहने का मूलमंत्र दिया। साथ ही केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जागरुक करने को कहा।
इससे पहले भरतपुर सांसद, पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गेश बुटेलिया, शहर मण्डल अध्यक्ष विजय शर्मा ने विधिवत दीप प्रज्वलित करते हुए बैठक का शुभारम्भ किया। बाद में भरतपुर सांसद ने केन्द्र सरकार के नौ साल बेमिसाल कार्यक्रम के बारे में बताते हुए केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर चर्चा की। साथ ही १७ जून को नदबई कृषि मण्डी परिसर में केन्द्रीय मंत्री पीयुष गोयल की प्रस्तावित रैली के सफल क्रियान्वन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को आपसी गुटबाजी को नजर अंदाज करते हुए पार्टी के प्रति वफादार रहने व जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने को कहा।
बैठक में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष जगदीश बौहरा, पूर्व उपप्रधान गोविन्द चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय कटारा, भाजपा युवा नेता दौलत सिंह फौजदार, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला लवानिया, नत्थी लवानिया, भूपेन्द्र सिंह लुलहारा, गिरधर जाटव, अलीमुद्वीन चिड्डा, बाबूलाल जिंदल, रोहित उपाध्याय, विष्णु शर्मा, ताराचंद अध्यापक, बबलू सौनी, लक्ष्मीनिवास गोयल, शिवेन्द्र सागर, प्रशान्त सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!