Dark Mode
जिला कलक्टर ने सौंपी इंद्रा देवी को सहायता राशि

जिला कलक्टर ने सौंपी इंद्रा देवी को सहायता राशि

बालोतरा। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बुधवार को स्वर्गीय होमगार्ड खीमाराम की पत्नी इंद्रा देवी को सहायता राशि प्रदान की।
इस अवसर पर जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने स्वर्गीय होमगार्ड खीमाराम की पत्नी इंद्रा देवी एवं उनके बच्चो को जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया तथा अपनी संवेदना प्रकट की। साथ ही जिला कलक्टर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा पटवारियों द्वारा संग्रहित की गई 59 हजार 120 रुपए की सहायता राशि सुपुर्द की।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय खीमाराम बेल्ट नंबर 218 जिला कलक्टर कार्यालय में होमगार्ड पद पर कार्यरत थे। जिनका 06 मार्च रात्रि को हृदयाघात से देहांत हो गया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!