Dark Mode
जिला कलक्टर ने महिला शिक्षण विहार का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने महिला शिक्षण विहार का किया निरीक्षण

झालावाड़। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने गुरूवार को महिला शिक्षण विहार का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाएं कड़ी मेहनत एवं लगन से किसी भी उम्र में किसी भी बड़े मुकाम को हासिल कर सकती है। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि कभी भी अपने आप को अकेला एवं आर्थिक रूप से कमजोर न समझें।
जिला कलक्टर ने महिला शिक्षण विहार की प्रधानाध्यापिका से कहा कि महिला शिक्षण विहार में पढ़ने वाली प्रत्येक बालिका की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्हें आवश्यक वस्तुओं एवं सुविधाओं की कमी नहीं आनी चाहिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने समस्त बालिकाओं को स्वेटर वितरित किए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने सम्पूर्ण भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को महिला शिक्षण विहार के कमरों की खिड़की-दरवाजों, फर्श की मरम्मत करवाने सहित अन्य आवश्यक कार्य करवाने के निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी हुकुमचन्द मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी हरिशंकर शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हेमराज पारेता, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक सत्येन्द्र पाल शर्मा, महिला शिक्षण विहार की प्रधानाध्यापिका सुन्दरी जैन, महिला शिक्षण विहार प्रभारी राकेश बैरवा, शारीरिक शिक्षक अलीम बेग सहित अन्य स्टाॅफ उपस्थित रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!