Dark Mode
जिला कलक्टर ने दुग्ध प्लांट संबलपुर का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर ने दुग्ध प्लांट संबलपुर का किया निरीक्षण

  • निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के दिए निर्देश

बारां। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने दुग्ध प्लांट संबलपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट की साफ-सफाई देखी और प्लांट में निर्मित प्रोडक्ट की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रबन्ध संचालक प्रमोद चारण से भविष्य के लिए प्लांट के ग्रोथ को लेकर क्या प्लानिंग है उसके बारे में जानकारी ली। साथ ही दूध की क्वालिटी को समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने बारां दुग्ध संघ की आम सभा करने तथा संघ की प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने दुग्ध प्लांट का निरीक्षण कर प्रयोगशाला में दुग्ध जांच कार्य की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक ने प्लांट के निर्णयों एवं एजेण्डा के प्रस्ताव पर चर्चा की। इस अवसर पर आरसीडीएफ प्रतिनिधी सुधांशु गुर्जर एवं उप रजिस्ट्रार सहकारी समिति केदार मल मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!