Dark Mode
जिला कलक्टर ने किया संवाद कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया संवाद कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

  • पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

  • 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल संवाद

  • महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में आयोजित होगा कार्यक्रम

बालोतरा। 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों का जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने जायजा लिया। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव मंगलवार को महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवाद कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सभी तैयारियों को समयपूर्व संपादित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हरिशंकर, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वा, पुलिस उपअधीक्षक नीरज डेलू, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार समेत सभी विभागीय अधिकारी साथ रहे।

जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम में आमजन के बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने शुद्ध पेयजल, चल शौचालय के साथ मैदान में साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर कालीन बिछाने, अपेक्षित इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं पर्याप्त संख्या में एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कार्यक्रम के दौरान आने वाले वाहनों को व्यवस्थित पार्क करने के लिए पार्किंग स्थानों का निरीक्षण किया तथा पार्किंग स्थानों की साफ सफाई कर समतल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले मार्ग पर संकेतक और लाइनिंग करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कार्यक्रम के दौरान यातायात को सुगम बनाने, वाहनों को यथा स्थान पार्क करवाने एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!