Dark Mode
मच्छर जनित बिमारियों की रोकथाम के लिए जिले में ने किया आकस्मिक निरीक्षण

मच्छर जनित बिमारियों की रोकथाम के लिए जिले में ने किया आकस्मिक निरीक्षण

बालोतरा। मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिले में संयुक्त निदेशक जोन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर डॉ. कमलेश चौधरी ने जिला अस्पताल बालोतरा, ग्रामीण क्षेत्र टापरा व आसोतरा, मामाजी ढाणी के डेंगू पॉजिटिव केसेज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। डॉ. कमलेश चौधरी ने घरों के परिवार के सदस्यों के साथ घर घर जाकर लार्वा का डेमोंस्ट्रेशन बताया।
संयुक्त निदेशक जोन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि बारिश के इस मौसम में विशेषकर सितंबर, अक्टूबर, नवम्बर व दिसंबर माह में मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियां ज्यादा फैलती हैं। इसलिए मच्छरों के फैलाव को रोकने और बीमारियों की रोकथाम के लिए जिले में एक विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए गए, जो आगामी 31 दिसम्बर तक लगातार चलेगा। इस दौरान टीमें मच्छरों से निजात पाने के उपायों के साथ ही मौसमी बीमारियां फैलने से रोकने के लिए आमजन को जागरूक करेंगी। विभाग की ओर से जिला मुख्यालय सहित खंड स्तर पर टीमों का गठन किया गया है, जो घर घर जाकर सर्वे एवं एंटी लार्वा गतिविधि करेंगी। वहीं बुखार के मरीजों को चिन्हित करने व आमजन को जागरूक करने आदि का कार्य किया जाएगा। टीमों में शहरी आशा सहयोगिनी, नर्सिंग स्टूडेंट्स, एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, डीबीसी शामिल होंगे। इस कार्य में स्वयंसेवी संगठन व सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर सकती हैं। अभियान के दौरान रेन बसेरा, हॉस्टल, सार्वजनिक क्षेत्र, पार्क व मंदिर आदि क्षेत्रों में भी गतिविधियां की जाएंगी।
अन्य विभागों का भी रहेगा अहम योगदान
सीएमएचओ डॉ. वांकाराम चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से स्थानीय निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अभियान के दौरान आवश्यक गतिविधियां करें। जिसमें नाले-नालियों की सफाई, खड़े पानी आदि में एमएलओ डालना, फॉगिंग करवाना, प्रचार-प्रसार करना, सड़क पर बने गड्ढों को भरना, जिन घरों में लार्वा मिलते हैं उन्हें नोटिस देकर जुर्माना लगाना व खाली प्लाटों आदि की सफाई करवाना आदि शामिल है। इसी तरह नागरिक सुरक्षा विभाग छतों की टंकियों को साफ करवाने का कार्य करेगा। वहीं पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, रेलवे विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों को कार्य आवंटित किया गया है, जो आपसी समन्वय से सुचारू किए जाएंगे।
अभियान में आमजन करें सहयोग
संयुक्त निदेशक जोन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य टीमें घर-घर भ्रमण के दौरान डिग्गियों सहित अन्य साफ पानी में टेमीफोस दवा डालेंगी, जो नुकसानदायक नहीं है। आमजन को चाहिए कि वे इसमें टीमों का सहयोग करें। वहीं फ्रीज की ट्रे, कूलर, मटकों, गमलों व रद्दी टायरों में पानी आदि में भी लार्वा पनपता है, इसलिए यहां नियमित सफाई की जरूरत है। इसके अलावा आईईसी बालोतरा के सोशल मीडिया पेज (फेसबुक एवं टिवटर) पर मौसमी बीमारियों से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री देखकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं उन्हें शेयर भी कर सकते हैं।
उक्त निरीक्षण में सीएमएचओ डॉ. वांकाराम चौधरी, बीसीएमओ डॉ. दीपक गोयल, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. हरीश, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह व मलेरिया निरीक्षक ओंकार सिंह, एएनएम, आशाएं व डीबीसी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!