जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडियाकर्मियों का जताया आभार
झुंझुनूं । जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान में सहयोग करने के लिए मीडियाकर्मियों का आभार जताया है। उन्होंनें बताया कि लोकतंत्रा में मीडिया का चैथे स्तंभ के रूप में अहम योगदान है। उन्होंने स्वीप गतिविधियों, होम वोटिंग की कवरेज व अन्य व्यवस्थाओं मे सुधार के लिए मीडिया के सुझाव आदि के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।