Dark Mode
जिला स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम आज

जिला स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम आज

जिले के विकास कार्यों का होगा शिलान्यास


बाडमेर । माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट घोषणा के क्रम में सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से 20,35,50 कि.मी. दूरी की नगरीय क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के राज्य एवं जिला स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम जिले के तीनों नगर निकाय बाड़मेर, बालोतरा एवं सिवाना में शनिवार को आयोजित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिला स्तरीय शिलान्यास कार्यक्रम विश्वकर्मा भवन, राय कॉलोनी बाडमेर, भीमराव अम्बेडकर टाउन हाल बालोतरा एवं लक्ष्मीमल सिंघवी ऑडिटोरियम सिवाना में आयोजित किया जाएगा। उन्होने कार्यक्रम के सफलतापुर्वक क्रियान्वयन हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर और नोडल अधिकारियों की नियुक्त किया। कार्यक्रम में विधानसभा सदस्य, सभापति एवं अन्य जनप्रतिनिधियों भाग लेगें। उन्होने उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, आयुक्त एवं अधिशाषी अधिकारी को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान समुचित बैठक व्यवस्था एवं पर्याप्त मात्रा में एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए ताकि समस्त उपस्थित जन कार्यक्रम को बिना किसी असुविधा के देख व सुन सकें। कार्यक्रम स्थल पर शुद्ध पेयजल एवं अल्पाहार इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!